पाठ-9 : चलो, तेजपुर चलें
कक्षा - 6 (Class 6) | आलोक भाग-1 (SCERT Assam)
शैक्षिक भ्रमण संक्षेप (সাৰাংশ):
গোলাঘাটৰ মৰঙী দীননাথ হাইস্কুলৰ ষষ্ঠ শ্ৰেণীৰ ৩৫ জন শিক্ষাৰ্থী আৰু ২ জন শিক্ষকসহ মুঠ ৩৭ জনীয়া এটা দলে ঐতিহাসিক চহৰ তেজপুৰ (শোণিতপুৰ)লৈ শিক্ষামূলক ভ্ৰমণলৈ যায়। বাটত তেওঁলোকে কাজিৰঙা ৰাষ্ট্ৰীয় উদ্যান আৰু কলীয়াভোমোৰা সেতু পাৰ হৈ তেজপুৰত উপস্থিত হয়। তেজপুৰত মহাভৈৰৱ মন্দিৰ, অগ্নিগড় (উষা-অনিৰুদ্ধৰ ঐতিহাসিক স্থান), চিত্ৰলেখা উদ্যান (কোল পাৰ্ক), বাণ থিয়েটাৰ আৰু উত্তৰ-পূবৰ একমাত্ৰ মানসিক স্বাস্থ্য প্ৰতিষ্ঠান (LGBRIMH) আদি দৰ্শন কৰে।
शब्दार्थ (শব্দাৰ্থ)
शब्दअर्थ (Hindi)অসমীয়া অৰ্থ
शैक्षिक भ्रमणशिक्षा संबंधी यात्रा (Study Tour)শিক্ষামূলক ভ্ৰমণ
दर्शनीय स्थलदेखने योग्य सुंदर जगहদৰ্শনীয় ঠাই
पौराणिकपुराणों से संबंधित / प्राचीनপৌৰাণিক
नृत्यांगनानाचने वाली स्त्री (Dancer)নৰ্তকী / নৃত্যশিল্পী
निर्माणबनाना / रचना करनाনিৰ্মাণ কৰা / সজা
कुशलनिपुण / होशियारদক্ষ / নিপুণ
रवाना होनायात्रा पर निकलना / चलनाযাত্ৰা আৰম্ভ কৰা
जोशउत्साह / उमंगউদ্যম / উৎসাহ
पाठ से (पाठভিত্তিক প্ৰশ্নোত্তৰ)
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:

(क) पाठ में किस स्थान के भ्रमण के बारे में उल्लेख है ?
उत्तर: पाठ में असम के ऐतिहासिक नगर तेजपुर (शोणितपुर) के शैक्षिक भ्रमण का उल्लेख है।


(ख) काजीरंगा किसलिए मशहूर है ?
उत्तर: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे (One-horned Rhinoceros) के लिए विश्वभर में मशहूर है।


(ग) काजीरंगा के अलावा असम के अन्य दो राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखो। वे किस-किस जिले में हैं ?
उत्तर:

  1. मानस राष्ट्रीय उद्यान: बाक्सा और चिरांग जिला।
  2. नामेरी राष्ट्रीय उद्यान: शोणितपुर जिला।

(ঘ) पाठ में आए वन्यजीवों के नामों के अलावा किन्हीं अन्य पाँच वन्यजीवों के नाम लिखो।
उत्तर: पाँच अन्य वन्यजीव हैं— तेंदुआ (चीता), लोमड़ी, बंदर, जंगली सुअर और भेड़िया


(ङ) राजा वाण की पुत्री कौन थी ? उसकी सखी कौन थी ?
उत्तर: राजा वाण की पुत्री का नाम ऊषा था और उसकी सखी (सहेली) का नाम चित्रलेखा था।


(च) अग्निगढ़ का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर: अग्निगढ़ का निर्माण राजा वाण ने अपनी सुंदर कन्या ऊषा की सुरक्षा के लिए करवाया था।

पालतू और जंगली पशुओं का वर्गीकरण
पालतू पशु (ঘৰচীয়া জন্তু)जंगली पशु (বনৰীয়া জন্তু)
बैलवन बिलाव
गायशेर
घोड़ाहिरन
कुत्ताहाथी
बकरीसियार
बिल्लीबाघ / भालू
वाक्य बनाओ (বাক্য ৰচনা)

प्रसिद्ध : काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है।

द्वार : हमारे विद्यालय के मुख्य द्वार पर सुंदर फूल खिले हैं।

भ्रमण : शैक्षिक भ्रमण से हमें बहुत नई जानकारियाँ मिलती हैं।

क्षेत्र : तेजपुर असम का एक ऐतिहासिक क्षेत्र है।

आनन्द : यात्रा के दौरान बच्चों ने खूब आनन्द लिया।

ज्ञान : पुस्तकें पढ़ने से हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है।

छुट्टी : गर्मी की छुट्टी में हम अपने नानी के घर जाएँगे।

संख्याओं का मिलान और स्तंभ मिलान
प्रश्न 7. संख्याओं और शब्दों का सही मिलान:

• बारह ➔ १२ (12)

• पंद्रह ➔ १५ (15)

• बीस ➔ २० (20)

• छब्बीस ➔ २६ (26)

• तैंतीस ➔ ३३ (33)

• छत्तीस ➔ ३६ (36)

• चालीस ➔ ४० (40)

प्रश्न 10. भाग 'क' के साथ भाग 'ख' का मिलान करो:
भाग 'क'भाग 'ख' (सही मिलान)
(क) महाभैरव मंदिरतेजपुर
(ख) गोपीनाथ बरदलै संस्थानमानसिक अस्पताल
(ग) चित्रलेखाकुशल चित्रकार
(घ) ऊषाराजकुमारी
(ङ) काजीरंगाराष्ट्रीय उद्यान
भाषा-अध्ययन (संयुक्त वर्णों का विच्छेद)

द्य : द् + य (जैसे: विद्या, विद्यालय)

स्त : स् + त (जैसे: पुस्तक, रास्ता)

द्व : द् + व (जैसे: द्वार, द्वितीय)

च्च : च् + च (जैसे: बच्चा, सच्चा)

क्ष : क् + ष (जैसे: अक्षर, क्षमा)

ज्ञ : ज् + ञ (जैसे: ज्ञान, यज्ञ)

ण्य : ण् + य (जैसे: पुण्य, अरण्य)

ल्ल : ल् + ल (जैसे: बिल्ली, दिल्ली)

त्र : त् + र (जैसे: चित्र, मित्र)

श्र : श् + र (जैसे: श्रम, श्री)

Scroll to Top